हालांकि,आरजेडी तेजस्वी यादव के बचाव में उतर आई है। पार्टी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर हमारे नेता तेजस्वी यादव ने इस्तीफा दिया, तो हम सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि चुनावों हमारी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बावजूद हम तेजस्वी यादव के नेतृत्व को स्वीकार करत हैं, उन्हें इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है।