-क्या है राहुल फॉर्मूला
जिला व तहसील स्तर पर कार्यकर्ताओं की सबसे अधिक शिकायत पुलिस, चिकित्सा, स्कूल, राशन, राजस्व, खान और वन विभाग से जुड़ी रहती है। राहुल गांधी ने इनसे जुड़ी सरकारी समितियों में बूथ पर काम करने वालों के साथ शक्ति अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को इनमें नियुक्ति देने के लिए कहा। इसके तहत जल्द ही राजस्थान में इनसे जुड़ी समितियों में कांग्रेस कार्यकर्ता सदस्य बने दिख सकेंगे।