2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3-4 महीने तक कांग्रेस अध्यक्ष रहेंगे राहुल गांधी ! संगठन में बदलाव करने का होगा अधिकार

प्रियंका गांधी और सुरजेवाला ने की राहुल गांधी से मुलाकात राहुल कांग्रेस संसदीय दल के नेता बन सकते हैं कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 29 May 2019, 9:08 AM IST

rahul gandhi

अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं राहुल गांधी, आज शाम कांग्रेस नेताओं की बुलाई आपात बैठक

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूपीए ( UPA ) को करारी शिकस्त मिली है। इस हार से पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है और राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं। वहीं, राहुल गांधी को मनाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता एड़ी-जोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी बीच खबर यह आ रही है कि राहुल गांधी तीन से चार-महीने तक अध्यक्ष पद पर रह सकते हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता बन सकते हैं, इसकी संभावना है।

पढ़ें- शशि थरूर का बड़ा बयान, राहुल गांधी और भाजपा के हिंदुत्व को बताया अलग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने तीन से चार महीने के लिए अध्यक्ष पद पर रहने की समहति जता दी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने के लिए आखिरकार मना लिया है। कहा जा रहा है कि इन महीनों में नए अध्यक्ष की तलाश की जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी के पास संगठन में बदलाव करने का अधिकार होगा।

मान गए राहुल !

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मुलाकात में राहुल गांधी से कहा गया कि पार्टी में जो चाहें आप बदलाव करें और जैसे चाहे पार्टी चलाएं। फिलहाल, पार्टी को नए विकल्प नहीं मिल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस प्रस्ताव के बाद राहुल गांधी थोड़ा नरम पड़ सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत राहुल गांधी से मिलने के बाद अहमद पटेल और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। मिलने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत जयपुर के लिए रवाना हो गए।

पढ़ें- आप में बढ़ा संजय सिंह का कद, हार के बाद भी पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बैठकों का दौर जारी

राहुल गांधी के आवास पर लगातार बैठकों का दौर जारी है। सुबह से ही नेताओं का तांता लगा हुआ है। राजस्थान को भी लेकर लगातार बैठकें चल रही है। राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात राहुल गांधी से नहीं हो सकी है। राहुल से केवल प्रियंका, वेणुगोपाल और सुरजेवाला ने मुलाकात की है।

पढ़ें- संसद में पास-पास नजर नहीं आएंगे सनी देओल और हेमा मालिनी, दिलचस्प है पीछे की वजह

कांग्रेस में इस्तीफे की झड़ी

गौरतलब है कि चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने CWC में अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। इसके बाद कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देनेवालों में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, पंजाब से सुनील जाखड़, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष का नाम शामिल है।

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।