15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता पंकज शंकर बोले- पुत्र मोह में फंसी हैं सोनिया गांधी, प्रियंका को बनाएं पार्टी का अध्‍यक्ष

राहुल गांधी आज भी राजनीति में इंटर्न ही हैं पंकज शंकर ने प्रियंका गांधी की तारीफ की राहुल की वजह से कांग्रेस अध्‍यक्ष नहीं बन पा रही हैं प्रियंका

less than 1 minute read
Google source verification
pankaj_sharan.jpg

नई दिल्‍ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता पंकज शंकर ने कहा कि वह पुत्र मोह से उबर नहीं पाई हैं। मीडिया से बातचीत में पंकज शंकर ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का इंटर्न करार दिया। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति में आए 15 साल हो गए हैं। उनका पार्टी में इंटर्नशिप पीरियड कब खत्म होगा।

Delhi Ncr में हल्‍की बारिश से और ज्‍यादा खतरनाक हुई हवा, बढ़ा प्रदूषण का खतरा

कांग्रेस अं‍तरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पुत्र मोह में फंसी हैं। उन्‍होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तारीफ की है। साथ ही सोनिया गांधी से उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत की है।

प्रियंका की राह में सबसे बड़ी बाधा

कांग्रेस नेता पंकज शंकर ने इशारों में यह भी कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी की एक ऐसी नेता हैं जिनसे विपक्षी भी डर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सालों से इन पदों पर बैठे हुए हैं लेकिन इन्होंने कभी लोगों की चिंता नहीं की।

नया मोड़: मोदी के खिलाफ महाराष्‍ट्र में बनेगा शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी का गठजोड़

3 बार सांसद रह चुके हैं पंकज शंकर

बता दें कि पंकज शंकर पूर्व राजनयिक और राजनेता हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। वह 10वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में तमिलनाडु के मयिलादुथुराई निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं।

संजय राउत का बड़ा बयान- महाराष्‍ट्र की जनता चाहती है शिवसेना का सीएम