scriptCongress minister will support UCC BJP leader Jairam Thakur read praise of Vikramaditya Singh | यूसीसी का समर्थन करेगा कांग्रेस मंत्री, भाजपा नेता ने पढ़ें विक्रमादित्य सिंह की तारीफ में कसीदे | Patrika News

यूसीसी का समर्थन करेगा कांग्रेस मंत्री, भाजपा नेता ने पढ़ें विक्रमादित्य सिंह की तारीफ में कसीदे

locationनई दिल्लीPublished: Jul 01, 2023 06:38:51 pm

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन की बात कह कर सबको चौंका दिया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह की तारीफ करते हुए कहा, कांग्रेस हित से ज्यादा देश हित को महत्व दिया।

vikramaditya_singh.jpg
हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह
यूनिफॉर्म सिविल कोड इस वक्त पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है। यूनिफॉर्म सिविल कोड को विपक्षी दलों का भी समर्थन हासिल हो रहा है। आप और फिर शिवसेना उद्धव ठाकरे ने यूसीसी को समर्थन देने की बात कही है। यूनिफॉर्म सिविल कोड को कांग्रेस ने भी समर्थन दे दिया है। पर चौंकिए नहीं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यूसीसी को ऐलानिया समर्थन देने को कहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, यूनिफॉर्म सिविल कोड जब भी आएगा हम इसका समर्थन करेंगे। समान नागरिक संहिता पर दिल्ली में कांग्रेस का क्या स्टैंड होगा, इसके लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर मंथन चल रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.