भाजपा नेताओं का पलटवार
एनआरसी पर सीएम ममता बनर्जी के बयान और दिल्ली सियासी लामबंदी में सक्रियता को देखकर भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सबसे पहले पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सरकार बनने पर वहां पर भी एनआरसी लागू करने की घोषणा की। उसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अनंत कुमार, भाजपा सांसद रूपा गांगुली, वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी हमला बोल दिया है। स्वामी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। अमित शाह ने कल राज्यसभा में स्पष्ट कर दिया कि वो घुसपैठियों को देश से बाहर निकालकर रहेंगे। आज असम क राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने भी एनआरसी को ऐतिहासिक दस्तावेज करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसे देश भर मे लागू करने की जरूरत है।