6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्मसंकट आया तो बोली कांग्रेस- राहुल जनेऊधारी हिंदू, जारी की फोटो

अब कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के हिंदू होने के सबूत देने शुरू किए हैं।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi,BJP,Congress,Gujarat elections,

नई दिल्ली।गुजरात चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनका नाम गैर हिंदू रजिस्टर में दर्ज होने से गुजरात की राजनीति फिर से गरमा गई और उनके धर्म को लेकर सवाल खड़े होने लगे। अब कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के हिंदू होने के सबूत देने शुरू किए हैं। मामला गरमाता देख कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने दो फोटो ट्वीट की। इसमें एक तस्वीर में इंदिरा गांधी और दूसरी राजीव गांधी के अंतिम संस्कार की है। फोटो में इंदिरा को राजीव गांधी और राजीव गांधी को राहुल मुखाग्नि देते दिख रहे हैं। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने लिखा कि सनातनी ब्राह्मण विरोधी भाजपाईयों देख लो, अपने दादी और अपने पिता का अंतिम संस्कार किस रीति से राहुल कर रहे है, कितना नीचे गिरेगी भाजपा!

राहुल जनेऊधारी हिंदू: सुरजेवाला
वहीं दूसरी ओर विवाद बढ़ता देख कांग्रेस राहुल गांधी के बचाव में उतर आई है। मामले में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी ने विजिटर्स बुक में एंट्री की थी। जिस हस्ताक्षर की बात हो रही है, वो न तो राहुल गांधी का है और न ही उन्हें ऐसा कोई रजिस्टर दिया गया था। उन्होंने राहुल गांधी को जनेऊधारी हिंदू बताया और सबूत के तौर पर कई फोटो जारी की।

कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने भी दी सफाई
राहुल गांधी के नाम जुड़ने के बाद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मनोज त्यागी ने कहा कि बाद में राहुल गांधी का नाम जोड़ा गया है। मनोज त्यागी ने कहा कि पत्रकारों को ले जाने के लिए उन्होंने ही रजिस्टर पर साइन किए थे।

कांग्रेस बीजेपी पर लगा रही आरोप
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विजिटर बुक में राहुल गांधी के हस्ताक्षर हैं, जबकि दूसरे में राहुल गांधी जी लिखा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों राहुल गांधी अपने नाम के आगे जी लगाएंगे। उन्होंने मामले में बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।