कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ( Congres Leader KC Venugopal ) ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) देश में निर्वाचित सरकार को गिराने के प्रयास में न केवल संवैधानिक निकायों का गलत इस्तेमाल कर रही है, बल्कि अस्थिरता भी पैदा कर रही है। वुणेगोपाल ने कहा कि कांग्रेस इस तानाशाही के विरोध में 26 जुलाई यानी रविवार को एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान ( Nationwide online campaign ) आयोजित करेगी। कांग्रेस ( Congress ) ने इस अभियान का नाम "लोकतंत्र के लिए बोलो" रखा है।