आपको बता दें बिहार में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ आंकड़ों के मुताबिक राज्य में प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद से कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बड़ा उछाल आया है। राज्य में कोरोना के अब तक 6,290 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 39 लोगों की इस जानलेवा बीमारी से मौत हो गई है। बिहार में कोरोना के 2,295 एक्टिव केस हैं।