बता दें कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 1462 नए केस सामने आए। एक दिन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 26 है। शुक्रवार को 1608 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए। दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 1,20,107 हैं। अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 99,301 मरीज ठीक हो चुके हैं।