यही नहीं इसके अलावा झुग्गी-झोपड़ियां की 860 कॉलोनियों पर भी एमसीडी की नजर है। यहां 10 लाख लोग रहते हैं, यहां पर बीजेपी नोटिस देकर बुलडोजर चलवा रही है। इस तरह कुल 60 लाख लोगों को बेघर करने में जुटी है बीजेपी।
पहले मौका दिया अब उगाही कर रही बीजेपी
सिसोदिया ने कहा कि, बीजेपी के पार्षदों, मेयर और एमसीडी अधिकारियों ने पहले तो खूब पैसा कमाया, सब तरह के निर्माण की अनुमति देते रहे। 17 वर्षों में आंख बंद कर बैठे रहे। अब जाने का वक्त आया है तो अब सब अवैध निर्माण तोड़ने में जुट गए। बुलडोजर के जरिए उगारी कर रही है बीजेपी। जहां पैसा नहीं मिल रहा है वो तोड़फोड़ की जा रही है।