बीजेपी की हालत बुरी
सत्येंद्र जैन ने कहा कि, बीजेपी की सरकार को पांच साल हो गए, फिर भी लोगों से कह रहे हैं आने वालों वर्षों में हम ये काम करेंगे। लेकिन जब दिल्ली में केजरीवाल ने वोट मांगा तो लोगों से कहा 'मैंने काम किया है तो वोट देना।'
इस मौके पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि, पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, जितने भी अच्छे लोग बीजेपी और कांग्रेस में फंसे हुए हैं वो आम आदमी पार्टी में आ जाएं। इसका असर देखने को मिल रहा है। लोगों आप से जुड़ रहे हैं।