नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा आम आदमी पार्टी को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। बिजली-पानी, अवैध कॉलोनी और प्रदूषण के बाद भाजपा NRC को विधानसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनाने में जुटी है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप नेताओं पर एनआरसी को लेकर दिल्ली में लाखों की संख्या में रह रहे यूपी-बिहार और अन्य राज्यों के लोगों के बीच भ्रम और भय पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया है।