जावड़ेकर ने आपातकाल का संदर्भ देते हुए पलटवार किया और कहा, "1975 में भी कोई आजादी नहीं थी, जब देश में प्रेस स्वतंत्रता को समाप्त कर दिया गया था और सेंशरशिप लगा दिया गया था।"उन्होंने कहा, "आज, सभी अखबार रोजाना आधार पर प्रिंट हो रहे हैं..वे वही प्रिंट करते हैं, जो वे चाहते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि घाटी में पत्रकारों की अवाजाही के लिए कोई पांबदी नहीं है। आज कश्मीर खुद से विकास की राह पर अग्रसर है।