11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: अजय माकन के इस्तीफे पर कांग्रेस ने दी सफाई, कहा- सेहत ठीक होने के बाद वापस आएंगे

माकन के इस्तीफे पर कांग्रेस ने सफाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 18 Sep 2018, 9:48 AM IST

Makan

दिल्ली: अजय माकन के इस्तीफे पर कांग्रेस ने दी सफाई, कहा- सेहत ठीक होने के बाद वापस आएंगे

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफे दे दिया है। मीडिया में आ रहीं खबरें के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने अपना त्याग पत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज भी दिया है। एक दम से इस्तीफा देने की पीछे स्वास्थ्य ठीक ना होने का कारण बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस्तीफे के बाद वह इलाज के लिए विदेश चले गए हैं।

कांग्रेस ने दी सफाई
मीडिया में अजय माकन के इस्तीफे की खबर के बाद कांग्रेस ने सफाई दी है। कांग्रेस का कहना है कि, 'दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हैं, वह चेक -अप के लिए गए हैं। वह जल्द वापस लौटेंगे। उन्होंने हाल ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको से मुलाकात की है।'

दिल्ली एनसीआर में कुछ दिन बाद लौटेंगी 'ऋतुरानी', आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

पहले भी कर चुके हैं इस्तीफे की पेशकश
खेल मंत्री रह चुके अजय माकन कई बार अलाकमान के सामने अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। मीडिया में आ रहीं खबरों की मानें तो अजय माकन ने बीते गुरुवार (13 सितंबर) को अपना त्याग पत्र पीसी चाको को दिया और शनिवार को राहुल गांधी को इस्तीफा सौंपा गया। इस्तीफे में अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा है कि, मैं गरीबों की लड़ाई पूरी मुस्तैदी से नहीं लड़ पा रहा हूं। मैं पार्टी में बना रहूंगा लेकिन अभी मुझे आराम की जरूरत है। बता दें कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अपने ही बीमार चल रही हैं। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में अब अजय माकन का स्वास्थ्य खराब होेना। दिल्ली में कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। नगर निगम के चुनावों के बाद उन्होंने इस्तीफे का प्रस्ताव रखा गया था।