वहीं, इस मुद्दे पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने भी आप पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार चाहती है कि दिल्ली देश की राजधानी नहीं रहे? माकन ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। राजधानी होने के नाते उसे बहुत सारी सहूलियतें मिलती हैं, अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य बना दिया गया तो सारी सहूलियते मिलनी बंद हो जाएंगी।