नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव को लेकर इस समय देश का सियासी माहौल गरम है। राजनीतिक दल चुनावी रण जीतने के लिए कोई कोर-कसर शेष नहीं छोड़ना चाहते। यही कारण है कि नेता रैली और सभाएं कर चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पूर्वी दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के समर्थन में रैली कर लोगों से वोट की अपील करेंगे।