सड़क दुर्घटना में भाजपा सांसद जख्मी, स्पिटल में कराया गया भर्ती
उत्तराखंड की पौड़ी से लोकसभा से सांसद तीरथ सिंह रावत का एक्सीडेंट हो गया
दुर्घटना में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उनको भी कई चोटें आई
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सांसद को नजदीकि हॉस्पिटल में भर्ती कराया
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह 7:30 बजे उस समय हुआ जब सांसद तीरथ सिंह रावत दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे।
तभी सामने से तेज गति पर आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह हादसे का शिकार हो गई।
सूत्रों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि उनकी कार पूरी तरह पलट गई। इस हादसे में सांसद चोट लगने की वजह से बेहोश हो गए। हालांकि उनको अधिक चोटें नहीं आईं।
तभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनको हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।