10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्क बिशप के खत पर बोले गिरिराज सिंह, दूसरे धर्म के लोग करेंगे पूजन कीर्तन

केंद्रीय मंत्री और नवादा से सांसद गिरिराज सिंह ने आर्क बिशप अनिल काउटो के खत का कड़ा विरोध किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 22 May 2018, 4:21 PM IST

Giriraj Singh

आर्क बिशप के खत पर बोले गिरिराज सिंह, दूसरे धर्म के लोग करेंगे पूजा कीर्तन

नई दिल्ली। आर्क बिशप अनिल काउटो के भारतीय राजनीति को अशांत बताए जाने के बाद के बाद बीजेपी की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। केंद्रीय मंत्री और नवादा से सांसद गिरिराज सिंह ने आर्क बिशप के खत का कड़ा विरोध किया है। सिंह ने कहा कि वो ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहते, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द्र भंग हो जाए, लेकिन अगर बिशप प्रार्थना करेंगे तो अन्य धर्म को लोग भी विरोध में पूजन कीर्तन करेंगे।

'दूसरे धर्म के लोग करेंगे पूजा कीर्तन'
न्यूज एजेंसी एएनआई से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। मैं ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाऊंगा जिससे सांप्रदायिक सौहार्द्र को नुकसान पहुंचे, लेकिन अगर चर्च के लोगों से मोदी सरकार न बने इसके लिए प्रार्थना करने को कहा है तो देश को ये भी सोचना होगा कि बाकि धर्म के लोग पूजन-कीर्तन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अल्पमत में जाकर बढ़ गया अमित शाह का हौसला, अगले टारगेट का कर दिया ऐलान

मोदी सरकार के खिलाफ
बता दें कि दिल्ली के आर्कबिशप अनिल काउटो ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी चर्च के पादरियों को खत लिखकर भारतीय राजनीतिक हालात को अशांत बताया है। खत में लिखा है कि मौजूदा अशंता राजनीतिक माहौल संविधान के निहित हमारे लोकतंत्र के सिद्धांत और धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा बन गया है। ऐसे में 2019 आम चुनावों को देखते हुए पादरियों से विशेष प्रार्थना और शुक्रवार को उपवास रखने की अपील की गई है।

'खतरनाक है आर्कबिशप की चिट्ठी'
धर्म के आधार पर लोगों को उत्‍तेजित करना दुर्भाग्‍यपूर्ण इस पत्र का खुलासा होने के बाद बीजेपी प्रवक्‍ता एनसी शायना ने इस पत्र को लेकर सख्‍त एतराज जताया है। उन्‍होंने कहा कि आर्कबिशप लोकसभा चुनाव के बहाने देश भर के लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आर्कबिशप किसी खास पार्टी या प्रत्‍याशी को वोट देने के लिए कह सकते हैं लेकिन धर्म के आधार पर इस तरह से लोगों को सरकार के खिलाफ उत्‍तेजित करना दुर्भाग्‍यपूर्ण और खतरनाक है। उन्‍होंने कहा कि अनिल कूटो का यह पत्र आपत्तिजनक है। वह इस मुद्दे को पार्टी मंच पर उठाएंगे और देश के चर्चों सरकार के खिलाफ जारी अभियान से अवगत कराएंगे।