27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / गोवा: मनोहर पर्रिकर की सेहत में तेजी से सुधार, बीजेपी बोली- सीएम के इस्तीफे का सवाल ही नहीं

गोवा: मनोहर पर्रिकर की सेहत में तेजी से सुधार, बीजेपी बोली- सीएम के इस्तीफे का सवाल ही नहीं

विपक्षी दल लगातार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत का हवाला देते हुए से इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 15 Oct 2018, 8:49 PM IST

manohar parrikar

गोवा: मनोहर पर्रिकर की सेहत में तेजी से सुधार, बीजेपी बोली- सीएम के इस्तीफे का सवाल ही नहीं

नई दिल्ली।गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। इसी बीच उनके इस्तीफे की अटकलों को बीजेपी खारिज कर दिया है। पार्टी ने कहा कि गठबंधन का विश्वास मुख्यमंत्री के साथ है। पिछले कुछ दिनों से पर्रिकर की गैर मौजूदगी को लेकर राजनीतिक उथल पुथल मची हुई थी। विपक्षी दल लगातार पर्रिकर से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पैंक्रियाज कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पर्रिकर रविवार को ही राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल से छुट्टी दी गई और चिकित्सकों ने की सलाह अब आपने घर पहुंच गए हैं।

पांच साल तक चलेगी सरकार: गोवा बीजेपी

गोवा बीजेपी के प्रभारी विनय तेंदुलकर ने कहा कि इस तरह की अफवाह हैं कि मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा। वह गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हैं और अगले पांच वर्षों तक सरकार चलाएंगे और जल्दी ही कार्यालय आकर कामकाज शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्रिकर की हालत बेहतर है और वह दो दिन और आराम करेंगे। यह पूछे जाने पर कि उन्हें राजधानी दिल्ली के एम्स से गोवा क्यों लाया तो उन्होंने कहा कि सीएम ने महसूस किया है कि वह गोवा के एम्स में बेहतर इलाज जारी रख सकते हैं।

#MeToo: पीएम मोदी हर मुद्दे पर बोलते हैं तो एमजे अकबर केस पर भी तोड़े चुप्पी : कांग्रेस

मनोहर पर्रिकर की सेहत में सुधार: सीएमओ

इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर हालत में सुधार है और उन्होंने अपने परिजनों से सुबह बातचीत की है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से उनकी गैर मौजूदगी को लेकर राजनीतिक उथल पुथल मची थी और विपक्षी दलों ने पर्रिकर से इस्तीफे की मांग की थी। कांग्रेस ने तो यह कह दिया था कि राज्य की गठबंधन सरकार अल्पमत में हैं और कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए।

एक महीने से एम्स में थे पर्रिकर

बता दें कि मनोहर पर्रिकर को रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे हैं। एम्स के एक अधिकारी ने कहा कि पर्रिकर की हालत रविवार सुबह बिगड़ गई थी और उन्हें इंटेन्सिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती करा दिया गया था। इसके बाद उन्हें आईसीयू और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वह रविवार देर शाम गोवा लौट गए। पर्रिकर को पिछले माह एम्स में भर्ती कराया गया था।