नई दिल्ली। गोवा ( Goa ) विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो गई है। खास तौर पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) पार्टी विस्तार की अपनी मुहिम को लगातार तेज कर रही है। इस बीच कांग्रेस ( Congress ) को गोवा में तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता लगातार पार्टी का दामन छोड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को एक और पार्टी विधायक ने कांग्रेस छोड़ दी। पार्टी विधायक और वरिष्ठ नेता एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने कांग्रेस का हाथ छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दरअसल एक दिन पहले ही लौरेंको कोलकाता पहुंचे थे, जिसके बाद अटकलें तेज हो गईं थी कि वे ममता की पार्टी में शामिल हो जाएंगे।