बीजेपी ने किया पलटवार
राहुल गांधी के लिंचिंग को लेकर मोदी सरकार पर कसे तंज के बाद बीजेपी का भी पलटवार सामने आया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मालवीय ने कहा है कि राजीव गांधी तो मॉब लिंचिंग के जनक थे, जिन्होंने सिखों के खून से लथपथ जनसंहार को सही ठहराया था।
मालवीय ने कहा कि, कांग्रेस के कई नेता सड़कों पर उतरे और खून का बदला खून से लेंगे जैसे नारे लगाए, महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया, सिख पुरुषों के गले में जलते टायर लपेटे, जबकि कुत्तों को नालों में फेंके गए जले हुए शवों पर ले जाया गया।