29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाएगी हिमाचल की भाजपा सरकार, विधानसभा से प्रस्ताव पास

हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार अब गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलवाएगी। राज्य की विधानसभा ने गुरुवार को एक ऐसा प्रस्ताव पास किया है, जिसमें गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित का प्रावधान शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 14 Dec 2018, 11:02 AM IST

news

गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाएगी हिमाचल की भाजपा सरकार, विधानसभा से प्रस्ताव पास

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार अब गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलवाएगी। राज्य की विधानसभा ने गुरुवार को एक ऐसा प्रस्ताव पास किया है, जिसमें गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित का प्रावधान शामिल है। गुरुवार को कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने इस संदर्भ में एक प्रस्ताव रखा, सत्ताधारी दल भाजपा के सभी विधानसभा सदस्यों ने जिसका समर्थन किया। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने भी इस साल सितंबर में गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग उठाई थी।

2019 के सेमीफाइनल में भाजपा की हार, अब राममंदिर और धारा 370 जैसे मुद्दों पर लौट सकती है पार्टी

गाय कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं

अनिरुद्ध सिंह ने इस दौरान कहा कि देश में गाय कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘गाय जब तक दूध देती है, तब तका उसको रखा जाता है। लेकिन जैसे ही वह दूध देना छोड़ देती है तो लोग उसे छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि गाय किसी जाति, समुदाय या धर्म से जुड़ा कोई विषय नहीं है। मानवता को गाय का एक विशेष और अतुलनीय योगदान है।’ कांग्रेस विधायक सिंह ने विधानसभा में एक ऐसा कानून बनाए जाने की भी मांग रखी, जिससे गोरक्षा के नाम पर हो रही मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके।

रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी अफसरों पर लगाया घर में तोड़फोड़ का आरोप, परिवार को किया जा रहा परेशान

हिमाचल प्रदेश में गोरक्षा के नाम पर हुई मॉब लिंचिंग

आपको बता दें कि अक्टूबर 2015 में हिमाचल प्रदेश में गोरक्षा के नाम पर हुई मॉब लिंचिंग का एक बड़ा मामला सामने आया था। इस घटना के दौरान सिरमौर जिले में उत्तर प्रदेश के एक शख्स को पीट—पीट कर मार डाला गया था। आपको बता दें कि देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र व राज्य सरकारों को इस मामले में गंभीरता दिखाने को कहा था।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग