10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालू बोले कुछ हुआ तो एम्स जवाबदेह, भाजपा ने कहा अपराधी की जगह जेल में

लालू का सवाल जब मैं स्वस्थ नहीं हूं तो एम्स से वापस क्यों भेजा जा रहा है? एम्स का जवाब- अब आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

2 min read
Google source verification
Lalu

नई दिल्ली। इलाज के लिए एम्स में भर्ती लालू को डिस्चार्ज कर वापस भेजने पर भी बवाल शुरू हो गया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सवाल उठाया कि जब मैं स्वस्थ नहीं हूं तो एम्स से वापस क्यों भेजा जा रहा है? वहीं लालू की चिट्ठी के जवाब में एम्स प्रशासन ने कहा कि अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। लालू को वापस भेजे जाने को लेकर सियासत उफान पर है, आरजेडी और बीजेपी की तरफ से मामले में बयानबाजी जारी है।

लालू की चिट्ठी क्या है?
लालू ने एम्स को जो चिट्ठी लिखी है उसमें उन्होंने खुद की बीमारियों का जिक्र किया और कहा, 'मैं रांची नहीं जाना चाहता हूं। वहां मेरा उचित इलाज नहीं हो पाएगा। वहां ना तो बिरसा मुंडा कारागार और रांची मेडिकल कॉलेज दोनों में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। मुझे रांची नहीं भेजा जाए।' लालू ने बताया कि उन्हें हृदयरोग, किडनी इंफेक्शन, रक्तचाप, शुगर, कमर दर्द, बार-बार चक्कर आना जैसी बीमारियां हैं।'

राजनीतिक दबाव में लिया फैसला, कुछ हुआ तो आप जिम्मेदार
लालू ने कहा कि पूरी तरह स्वस्थ ना होने के बावजूद उन्हें वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में अगर उन्हें रांची भेजा जाता है और अगर इससे जीवन पर कोई खतरा उत्पन्न होता है, इसकी जवाबदेही एम्स की होगी। उधर, एम्स ने साफ किया है कि लालू यादव के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और वह यात्रा के लिए पूरी तरह फिट हैं। चारा घोटाला मामले में सजा के बाद उन्हें जेल भेजा गया था, लेकिन बीमारी के चलते उन्हें पहले रिम्स और फिर एम्स भेजा गया था।

लालू से मिल चिंतित हुए तेजस्वी, पिता को लेकर ट्विटर पर झलका दिल का दर्द

शुरू हुआ सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर
- बीजेपी के दबाव में लालू को डिस्चार्ज किया जा रहा है: जयप्रकाश यादव, आरजेडी सांसद
- लालू के एम्स से डिस्चार्ज होने पर कोई राजनीति नहीं: शाहनवाज हुसैन, बीजेपी
- लालू स्वस्थ हैं, वह डॉक्टर नहीं खुद के फिट होने पर फैसला लेंगे। वह एक अपराधी हैं, उनकी जगह जेल में है: जफर इस्लाम, बीजेपी

एम्स से लालू को मिली छुट्टी, रेल से फिर जाएंगे जेल