नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चली लंबी बहस को लेकर प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर का गुस्सा फूटा है। जावेद अख्तर ने संसद के इस सत्र को कविता का अपना बताया है। अपने जावेद ने मंगलवार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि मैं पूरी विनम्रता के साथ हाथ जोड़ कर लोकसभा में सभी सियासी दलों के सदस्यों से निवेदन करता हूं कि वो सभी कम से कम कविता पर रहम करें। जावेद अख्तर ने आगे लिखा कि बिना किसी अपवाद के, संसद के इस 12 घंटे के सत्र में सुनाए गए हर शेर में कहे शब्द और उनके उच्चारण गलत थे।