भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने भरे सदन पीएम मोदी को गले लगाया था, यह घटना पूरे देश ने देखी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसा करके पूरे सदन का अपमान किया है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी का आंख मीचने से पूरा युवा समुदाय हतप्रभ है। इस तरह की कारनामे तो लोफर करते हैं। नायक ने कहा कि मैं और देश का युवा जानता है कि आंख मीचने जैसे काम तो स्कूल-कॉलेजों के बाहर खड़े लोफर करते हैं वो भी खासकर कर लड़कियों को देखकर। भाजपा नेता के इस बयान ने सियासी घमासान मचा दिया है। हालांकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से इस बयान को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।