28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / झारखंड: मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन का बयान- NRC संभव नहीं

झारखंड: मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन का बयान- NRC संभव नहीं

झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे JJM के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) सोरेन ( Hemant Soren ) ने NRC को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि NRC लागू करने योग्य नहीं है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 29 Dec 2019, 6:07 PM IST

ffff.png

नई दिल्ली।झारखंड मुक्ति मोर्चा (JJM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) रविवार अपराह्न् दो बजे झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि NRC लागू करने योग्य नहीं है।

सोरेन ( Hemant Soren ) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ट्वीट किया कि मुझे नहीं लगता कि एनआरसी लागू करने योग्य है और इसे लागू करना संभव भी है।

झारखंड: हेमेंत सोरेन की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल गांधी

पूरा देश नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ खड़ा हो गया है। यह तब हो रहा है, जबकि हमारा देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

हम लोगों को फिर से कतार में खड़ा नहीं कर सकते हैं, जैसा कि नोटबंदी के दौरान हुआ था। एक अन्य ट्वीट में सोरेन ने 'नोटबंदी' का जिक्र करते हुए कहा, "नोटबंदी के कारण कई लोगों की जान चली गई। .

इसकी क्या आवश्यकता है? खोए हुए जीवन की जिम्मेदारी कौन लेगा? सीएए के विरोध को भी सरकार पुलिस के माध्यम से शांत करना चाह रही है। यह लोकतंत्र नहीं, कुछ और है।"

पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का निधन, सीएम येदियुरप्पा ने प्रकट किया शोक

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, झामुमो और राजद के गठबंधन को बहुमत प्राप्त हुआ है। गठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंज सोरेन ( Hemant Soren ) रविवार अपराह्न् दो बजे शपथ लेने जा रहे हैं।