संपर्क फॉर समर्थन पर नजर
आम चुनाव के लिए भाजपा की ओर से शुरू किए गए संपर्क फॉर समर्थन अभियान में जिन लोगों से भाजपा ने संपर्क किया, उनके नाम इस दौड़ में आगे माने जा रहे हैं। खास तौर पर पार्टी के अध्यक्ष और चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने जिन लोगों से मुलाकात की उनके नामों की चर्चा जोरों पर हैं। इनमनें कपिल देव, माधुरी दीक्षित, रघुनाथ महापात्रा और जनरल सुहाग जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा संजय दत्त और सलीम खान के नामों पर भी चर्चा है हालांकि संजय दत्त पहले ही समाजवादी पार्टी से जुड़ चुके हैं ऐसे में उनके भाजपा का दामन थामने की उम्मीद कम है। इसके अलावा सलीम खान भी कई बार कह चुके हैं वे राजनीति के लिए फिट नहीं हैं।