
कर्नाटक: दो उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर कांग्रेस-जेडीएस में सियासत हुई तेज, कुमारस्वामी आज दिल्ली में सोनिया-राहुल से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली। कर्नाटक के सियासी नाटक का अंत अभी बाकी है। सरकार बनाने को लेकर मची घमासान के बीच अब उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर कांग्रेस-जेडीएस के बीच सियासत तेज हो गई है। जहां एक और कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के नेता एचडी कुमारस्वामी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें वहीं राज्य में उपमुख्यमंत्री एक होगा या दो इस पर सियासत गरमा गई है। कर्नाटक प्रदेश कमेटी के चेयरमैन जी परमेश्वर ने कहा है कि दो उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव था लेकिन अब इस पर कांग्रेस के आलाकमान को ही फैसला करना है। आपको बता दें कि इसी संबंध में बातचीत करने के लिए सोमवार को एचडी कुमारस्वामी सोमवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। कुमारस्वामी इस मामले को लेकर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर बातचीत करेंगे।
मिलकर कैबिनेट विस्तार पर करेंगे बातचीत: कुमारस्वामी
आपको बता दें कि रविवार को मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वे सोमवार को दिल्ली जाएंगे और सोनिया गांधी-राहुल गांधी के साथ मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों से मिलकर कर्नाटक में कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा करेंगे तथा राज्य में अगले पांच वर्ष के लिए एक स्थायी सरकार देने के बारे में बातचीत करेंगे। एक सवाल के जवाब में कुमारस्वामी ने कहा कि जेडीएस के विधाय़कों को संभालकर रखने की जिम्मेदारी मेरी है लेकिन कांग्रेस के विधायकों को संभाल कर रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस के नेताओं की होनी चाहिए।
किसके कितने मंत्री होंगे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रीमंडल में कांग्रेस के 20 और जेडीएस के 13 सदस्य होंगे। सबसे बड़ी और खास बात की कांग्रेस की ओर से दो उपमुख्यमंत्री का प्रस्ताव है, जिसमें किसी एक दलित चेहरे को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी परमेश्वर का नाम सबसे ऊपर है। संभवतः दलित चेहरे के तौर पर कांग्रेस जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बना सकती है।
Published on:
21 May 2018 02:26 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
