
कर्नाटक में हाईवे किनारे पकड़ी गईं चुनाव आयोग की मशीनें, कांग्रेस विधायक के इलाके का मामला
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का घमासान अभी भी जारी है। एक तरफ डिप्टी सीएम को लेकर दोनों पार्टियों में तनातनी का माहौल है। इसी बीच कुमारस्वामी के शपथग्रहण से पहले ही एक नया बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस विधायक के इलाके से पकड़ी गई आठ वीवीपीएटी (वोटर वैरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों को लेकर बवाल शुरू हो गया है। हालांकि सियासी घमासान के बीच राज्य चुनाव आयोग कहा है कि मशीने मिलने की बात से इनकार किया है। ये मशीनें राज्य के बसवन्ना बागेवाडी़ में नेशनल हाईवे के किनारे बसे मंगोली में मिली थी। सभी मशीनें मजदूरों के लिए बनी एक शेड में मिली है। यहां रहने वाले सभी मजदूरी दैनिक वेतनभोगी हैं। फिलहाल वीवीपीएटी मशीनों की जांच कराई जा रही है।
चुनाव आयोग ने शुरू की कार्रवाई
जानकारी मिलते ही चुनाव आयोग ने सभी मशीनें जब्त कर ली है। साथ ही मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है कि और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मशीनें यहां पहुंची कैसे? इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि अब तक कई चुनावों ईवीएम पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। लेकिन अब ये मशीनें सामने आई हैं। हालांकि राज्य चुनाव कार्यालय के अधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि उक्त स्थान से कोई मशीन बरामद नहीं हुई है।
...बसवन्ना बागेवाड़ी के नतीजों का गणित
जिस इलाके में ये मशीनें पाई गईं वहां हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली थी। कांग्रेस के शिवानंद पाटिल ने जनता दल (सेक्युलर) के सोमगौड़ा (अप्पूगौड़ा) बी पाटिल (मानागुली) को हराया है। यहां जीत का अंतर महज 3186 ही था।
कपड़े रखने के काम आ रही थीं मशीनें
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चुनाव आयोग ने जो मशीनें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की सत्यता को साबित करने के लिए बनवाई थीं उनका इस्तेमाल यहां कपड़े रखने में किया जा रहा था। इस मशीन को ईवीएम से जोड़ा जाता है। जैसे ही आप वोट देते हैं एक पर्ची निकलती है जो बताती है कि आपका वोट किस पार्टी को गया।
राज राजेश्वरी में मिले हजारों वोटर आईडी
आपको बता दें कि इससे पहले बेंगलुरू के राज राजेश्वरी विधानसभा क्षेत्र में एक घर से कर्नाटक में यह दूसरा मामला है जब चुनाव से जुड़ी हुई सामग्री बरामद की गई है. इससे पहले राज राजेश्वरी 10 हजार वोटर आईडी कार्ड जब्त किए गए थे। बाद बीजेपी ने चुनाव रद्द करने की भी मांग की थी।
Published on:
21 May 2018, 8:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.