14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए आज कर्नाटक विधानसभा में क्या-क्या होगा

कर्नाटक विधानसभा में आज बीएस येदियुरप्पा बहुमत साबित करेंगे, लेकिन उससे पहले सदन में काफी हलचल रहेगी।

2 min read
Google source verification
Karanatak

जानिए आज कर्नाटक विधानसभा में क्या-क्या होगा

नई दिल्ली। कर्नाटक में कई दिनों से चल रहा सियासी नाटक आज खत्म होने की संभावना है। देश की सर्वोच्च न्यायालय ने बीएम येदियुरप्पा सरकार को कर्नाटक में बहुमत साबित करने के लिए बस एक दिन की मोहलत दी है। वो मोहलत आज खत्म हो रही है। येदियुरप्पा सरकार को आज फ्लोर टेस्ट करना है। फ्लोर टेस्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि कर्नाटक किसका होगा।

फुटपाथ पर कब्जा कर सामान बेचने वालों के खिलाफ अब दिल्ली पुलिस भी दर्ज करा सकती है एफआईआर

बता दें कि मुख्यमंंत्री बीएस येदियुरप्पा को सदन में आज शाम 4 बजे बहुमत साबित करना है। हालांकि, बीएस येदियुरप्पा सीएम पद की शपथ ले चुके हैं, लेकिन उनकी पार्टी के पास बहुमत न होने की वजह से मामला फंसा हुआ है। बहुमत साबित करने से पहले विधानसभा सत्र बुलाया गया है। इसके लिए के.जी बोपैया को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है, जो सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही को आगे बढ़ाएंगे। आज विधासभा में काफी गहमा-गहमी रहने वाली है। सभी की निगाहें कर्नाटक विधासभा पर टिकी हुई हैं, तो आईए जानते हैं आज क्या-क्या होने वाले है विधानसभा में....

विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

आज बहुमत साबित करने से पहले सभी निर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। ऐसी ख़बर है कि यह प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चल सकती है। शपथ ग्रहण के बाद बीएस येदियुरप्पा भाषण देंगे और विधायकों से विश्वास मत मांगेंगे। वहीं, कांग्रेस और जेडीएस विधायक मांग का विरोध करेंगे। उनकी पूरी कोशिश रहेगी की येदियुरप्पा बहुमत साबित ना कर पाएं।

कर्नाटक को किसी भी हालत में नहीं खोने देगी कांग्रेस, कर रखी हैं पहले से ये तैयारियां

फ्लोर टेस्ट का आदेश

वहीं, इसके बाद विधानसभा स्पीकर फ्लोर टेस्ट का आदेश देंगे। स्पीकर के आदेश के साथ ही वहां मौजूद विधायक हाथ उठाकर अपना वोट देंगे। इसके बाद येदियुरप्पा के विश्वास मत के पक्ष में हाथ उठाने वाले विधायकों की गिनती की जाएगी। फिर बाद में स्पीकर घोषणा करेंगे कि उनके पास कितने वोट हैं। अगर विधानसभा के अंदर वोटिंग में येदियुरप्पा को 111 विधायकों का समर्थन मिल जाता है, तो वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होता है, तो स्पीकर जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत साबित करने का मौका दे सकते हैं।