22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक चुनावः साल दर साल कम होती जा रही है येदियुरप्पा की शैक्षिक योग्यता

चुनाव दर चुनाव कर्नाटक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा की शैक्षिक योग्यता कम होती जा रही है।

2 min read
Google source verification
yeedy

Yeddyurappa

नई दिल्ली। चुनाव दर चुनाव कर्नाटक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। यूं तो आम व्यक्ति वक्त के साथ ज्यादा पढ़ा-लिखा हो जाता है, लेकिन येदियुरप्पा के साथ उल्टा ही हो रहा है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक येदियुरप्पा की शैक्षिक योग्यता इस चुनाव में कम होकर केवल 12वीं पास ही रह गई है। जबकि पहले वो ग्रेजुएट थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने इस बार भरे अपने चुनावी हलफनामे में खुद को 12वीं पास बताया है। अगर बात करें साल 2013 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीएस येदियुरप्पा द्वारा भरे गए चुनावी हलफनामे की तो उसमें इन्होंने खुद को ग्रेजुएट बताया था।

कर्नाटक चुनाव में भगवा साफा बांधकर उतरे असदुद्दीन ओवैसी, बीजेपी के खिलाफ मांगा वोट

शिकारीपुरा विधानसभा सीट से कर्नाटक जनता पक्ष की ओर से लड़ते हुए येदियुरप्पा ने लिखा था कि वे बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीएस) पास हैं. उन्होंने खुद को बैंगलोर यूनिवर्सिटी से बीए पास बताया था, हालांकि किस साल में उन्होंने यह परीक्षा पास की, इसकी जानकारी नहीं भरी थी।

इसके बाद 2014 लोकसभा चुनाव में शिमोगा लोकसभा क्षेत्र से खड़े येदियुरप्पा ने चुनावी हलफनामा भरा था तो उसमें अपनी शैक्षिक योग्यता PUC (प्री यूनिवर्सिटी कोर्स) जिसे 12वीं (विश्वविद्यालय में स्नातक से पहले) के बराबर माना जाता है, भरी थी। इसके बाद अब 2018 में भरे गए अपने विधानसभा चुनावी हलफनामें में भी येदियुरप्पा ने खुद को मैसूर यूनिवर्सिटी के मांड्या स्थित गवर्नमेंट कॉलेज से प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) पास बताया था। इसमें उन्होंने अपना पासिंग ईयर 1960-61 बताया था।

कर्नाटक: खिलजी सल्तनत के इस शहर पर लगा बीजेपी-कांग्रेस का दांव, जानें वजह

भले ही बीएस येदियुरप्पा की शैक्षिक योग्यता में कमी आ रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि वो साल दर साल आर्थिक रूप से संपन्न होते जा रहे हैं। जहां 10 साल पहले 2008 में येदियुरप्पा द्वारा चुनावी हलफनामे में की गई घोषणा के मुताबिक उनकी संपत्ति 1.82 करोड़ रुपए थी। 5 साल बाद वर्ष 2013 में यह बढ़कर 5.33 करोड़ रुपए हो गई और 2014 में इसमें ईजाफा होकर 6.97 करोड़ तक पहुंच गई।

हालांकि, इसके बाद येदियुरप्पा की संपत्ति में कमी आई और उनकी ताजा घोषणा के मुताबिक फिलहाल वे 4.85 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। फिलहाल वे भाजपा की ओर से शिकारीपुरा विधानसभा सीट से खड़े हुए हैं।