11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनावः यहां देखिए पीएम मोदी के भाषण की पांच बड़ी बातें, कांग्रेस पर बोला सबसे बड़ा हमला

यहां देखिए कर्नाटक के रण में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की पांच बड़ी बातें। मोदी ने किसानों को लेकर कांग्रेस पर बोला अब तक का सबसे बड़ा हमला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 5 May 2018, 2:31 PM IST

modi

नई दिल्ली। कर्नाटक का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों मचा घमासान। केंद्र की भाजपा और कांग्रेस सरकार ने एक दूसरे पर लगाई आरोपों की झड़ी। दोनों दलों ने अपना-अपना मेनिफेस्टो जारी करने के बाद एक दूसरे पर हमले भी तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पीएम मोदी ने तुरमुर में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मोदी ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। अपने भाषण की हर पंक्ति में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए...आईए आपको सुनाते हैं पीएम मोदी की भाषण की पांच बड़ी बातें...

Video: आतंकियों से सेना की मुठभेड़ से लेकर कर्नाटक चुनाव तक हर बड़ी खबर देखिए सिर्फ एक क्लिक पर

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला: बातें तो बहुत करते हैं पर अपने 'मोस्ट वांटेड' कैंडिडेट्स पर कब बोलेंगे!
1. परिवार की राजनीति , क्यो कर्ज में डूबा किसान
पीएम मोदी ने कांग्रेस सराकर पर आरोप लगाया है कि इस पार्टी ने देश में आजादी के 70 साल में सबसे ज्यादा राज किया। बावजूद इसके देश का किसान कर्ज में क्यों डूबा है।

2. गरीबों की माला जपने वाली कांग्रेस अब परेशान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में सीधे-सीधे कांग्रेस पर गरीबों से छलावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब-जब चुनाव आते हैं तब-तब गरीब-गरीब की माला जपने लगती है। लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हो जाते हैं कांग्रेस गरीबों को भूल जाती है।

3. आलू से सोना पैदा करने वालों ने लगाई किसानों की रट
किसानों के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कांग्रेस को ये तक नहीं पता कि चने का पेड़ होता है या पौधा। कांग्रेस के लीडर जिन्‍हें हरा मिर्च-लाल मिर्च नहीं पता, आलू से सोने की बात करते हैं, वे भी आज किसान की बातें कर रहे हैं।

4. सबसे बड़ी झूठी कांग्रेस
पीएम मोदी ने कहा राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा अगर किसी पार्टी ने झूठ कहा है तो वो है कांग्रेस। कांग्रेस हमेशा जनता से सिर्फ झूठ बोलती आई है।

5. कांग्रेस को दो सजा
तुरमुर में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के हाव-भाव देखने लायक थे। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने भाषण में बॉडीलैंग्वेज के जरिये ही जमकर तालियां बंटोरी। पीएम ने जनता से अपील की अब बदलाव का वक्त आ गया है। प्रदेश के कांग्रेस को उनके कर्मो की सजा मिलनी चाहिए, सरकार अब बदलनी चाहिए।