2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक: कोप्पल में बोले मोदी- 5 सालों से गहरी नींद में सो रही कांग्रेस सरकार

मोदी ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा में विश्वास करती है, जबकि कांग्रेस केवल एक परिवार तक सिमट कर रह गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 May 2018, 5:22 PM IST

Madhya pradesh chunav 2018 koun jitega

Madhya pradesh chunav 2018 koun jitega

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दांव पेंच जारी हैं। कांग्रेस और बीजेपी समेत सभी सियासी दल ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी जहां अपनी टीम के साथ मैदान में हैं, वहीं बीजेपी की कमान खुद पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संभाल रखी है। पीएम मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के बीजापुर के बाद कोप्पल में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा में विश्वास करती है, जबकि कांग्रेस केवल एक परिवार तक सिमट कर रह गई है।

सिद्धारमैया ने पूरा नहीं किया वादा

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कर्नाटक की जनता से कहा कि वो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जिस सिंचाई योजना का वादा किया था, उसका क्या हुआ? और कहां गया उस परियोजना का बजट? कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि सरकार को लोगों की कोई सुध नहीं है। सरकार पूरे पांच साल से गहरी नींद में सो रही है। कोप्पल की एक लड़की जिक्र करते हुए हुए पीएम मोदी ने कहा कि दो साल पहले मैंने उस की बात की थी और आज मुझे खुशी हो रही है कि उसने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर इतनी निष्ठा दिखाई। इसी का नतीजा है कि आज देश की महिलाएं इस मिशन में शामिल हो रही हैं।

राहुल के निशाने पर मोदी

बता दें कि इससे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार को लेकर मैदान में उतरे राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन पर सवालों की बौछार की था। राहुल ने मोदी पर सवाल दागते हुए पूछा था कि पीएम ने कर्नाटक में एक ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कैसे बनाया, जो जेल तक काट चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एचएएल कॉन्ट्रेक्ट को लेकर भी मोदी को कटघरे में खड़ा किया था और उनको राज्य के युवाओं के नौकरी छीनने का दोषी भी बताया था।