पठानकोट ट्रांसफर हुआ कठुआ केस
बता दें कि कठुआ रेप-हत्या केस की निष्पक्ष सुनवाई के लिए पीड़ित पक्ष की उस मांग पर मुहर लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट केस की सुनवाई दूसरे राज्य में ट्रांसफर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केस को पंजाब के पठानकोट कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच की मांग को ठुकरा दिया है। गौरतलब है जम्मू कश्मीर सरकार लगातार केस को ट्रांसफर करने का विरोध करती रही है। पीड़ित परिवार की तरफ से केस लड़ रही दीपिका राजावत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका में कहा गया कि इस केस को जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़ ट्रांसफर किया जाए। इसके अलावा जब तक केस चंडीगढ़ ट्रांसफर नहीं हो जाता, तब तक इस केस की जांच आगे न बढ़ाई जाए। पीड़ित परिवार को इस बात का डर है कि जम्मू-कश्मीर के अंदर इस केस का ट्रायल ठीक से नहीं हो पाएगा। साथ ही याचिका में कहा गया है कि नेताओं को भी आरोपियों और खासकर नाबालिग आरोपी से न मिलने दिया जाए।