'बर्बर अपराध के लिए किसी को माफ नहीं'
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जांच टीम ने कुछ टिप्पणी की है। दरअसल, मामला विचाराधीन है, इसलिए इसपर सार्वजनिक रूप ज्यादा बोलना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बस इतना कहूंगा कि बर्बर अपराध के लिए किसी को माफ नहीं किया जा सकता है। जितना संभव हो सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। साथ ही, यह देखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है कि अगर कोई निर्दोष है तो उसे नुकसान नहीं होना चाहिए। मुझे पक्का विश्वास है कि अदालत इसका पूरा-पूरा ध्यान रखेगी और टीम की रपट संबद्ध अदालत को भेज दी जाएगी।"