3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव में हार पर जेडीयू नेता का बयान: ‘पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने हराया’

उपचुनावों के नतीजों ने जेडीयू के माथे पर शिकन ला दी है। केसी त्यागी का यह बयान उसी को दिखाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 31 May 2018, 3:53 PM IST

kc tyagi

उपचुनाव में हार पर जेडीयू नेता का बयान: 'पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने हराया'

नई दिल्ली : गुरुवार को लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनाव के नतीजे आए। उपचुनाव में विपक्ष को मिली कामयाबी मिली तो वहीं भाजपा को ज्यादातर सीटों पर हार मिली।बिहार की जोकीहाट सीट के उपचुनाव में सत्ताधारी जदयू की हार होने पर एनडीए में असंतोष के भाव दिखने लगे हैं। जनता दल यूनाइटेड ने हार के बाद हार पर प्रतिक्रिया दी। पार्टी के महासचिव केसी त्यागी ने उपचुनाव के नतीजों को राष्ट्रीय जनतंत्रिक गठबंधन के लिए चिंता का विषय बताया। केसी त्यागी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में एनडीए के घटक दल अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। लिहाजा 2019 से पहले एनडीए में ऊर्जा भरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिवसेना भाजपा के खिलाफ लड़ रही है तो चंद्रबाबू नायडू एनडीए से अलग हो गई है। अकाली दल भी खुश नहीं है, महबूबा मुफ्ती से भी बीजेपी की नहीं निभ रही है।इस नाते लोकसभा चुनाव से पूर्व एनडीए को दुरुस्त करने की जरूरत है।

4 लोकसभा उपचुनाव में सिर्फ पालघर सीट पर जीती भाजपा, कैराना में करारी शिकस्त

'पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने हराया'!
वहीं केसी त्यागी ने ये भी कहा कि महंगाई को लेकर देश भर में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि उप चुनावों में लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया है। केसी त्यागी ने कहा, 'पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जिस तरह से बढ़ोतरी हो रही है, उससे लोग काफी नाराज हैं। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से लोग परेशान हैं, उपचुनावों के नतीजों में लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया है। इसलिए डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतें तत्काल प्रभाव से वापस लेनी चाहिए।' आप को यहां बता दें कि भाजपा को उत्राखंड की थराली विधानसभा सीट पर बाजी मारी तो वहीं महाराष्ट्र के पालघर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र गावित ने जीत दर्ज की

अब एनडीए के सहयोगी दल को भी ईवीएम पर शक, शिवसेना ने चुनाव आयोग को घेरा