नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि मोदी सरकार के कानून मंत्रालय ने ही उनके एक महत्वकांक्षी योजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके साथ ही कानून मंत्रालय ने विधि आयोग से तीन महत्वपूर्ण मामलों पर सलाह भी मांगी है। दरअसल कानून मंत्रालय ने मोदी सरकार के महत्वपूर्ण योजना 'एक देश एक चुनाव' पर सवाल खड़े किए हैं और इस संबंध में विधि आयोग से सलाह मांगी है। बता दें कि मंत्रालय ने आयोग से पूछा है कि क्या सभी चुनाव एक साथ कराने से खर्च में कमी आएगी, क्या ऐसा करने से भारतीय राजनीति के लोकतांत्रिक तानेबाने को नुकसान पहुंचेगा और क्या आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं?