दरअसल, चौथे चरण में जिन 72 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुआ है उनमें से केवल दो सीटों पर 2014 के लोकसभा के चुनावों में कांग्रेस को जीत नसीब हुई थी। जबकि यह चरण भाजपा के लिए खास चुनौतियों से भरा साबित हो सकता है। ऐसा इस लिए इस चरण में 72 सीटों पर चुनाव हुए हैं। 2014 में एनडीए के खाते में इनमें से 56 सीटेें गईं थींं। अकेले भाजपा को 45 सीटों पर जीत हासिल करने में सफलता मिली थी। शिवसेना को 9 और रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली थी। इसकेे अलावा टीएमसी 6, बीजेडी 6 और सपा केे 1 प्रत्याशी जीत हासिल कर संंसद तक पहुंचे थे।