इस बैठक में करीब दर्जनभर लोगों के शिरकत करने की संभावना है, जिनमें प्रोफेसर जोया हसन, योजना आयोग की पूर्व सदस्य सईदा हमीद, सच्चर कमिटी के पूर्व सदस्य महमूद जफर भी शामिल हैं। इनके अलावा कुछ दिग्गज मुस्लिम स्कॉलर्स के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि धर्मगुरुओं और धार्मिक नेताओं को इस बैठक से दूर रखा गया है। इसे भाजपा के 'संपर्क फॉर समर्थन' की तरह देखा जा रहा है।