आपको बता दें कि गुरुवार को राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल मच गई थी, जब लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हु़ड्डा (रिटायर्ड) के कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आई थी। खबर मिली थी कि जनरल हुड्डा कांग्रेस में जाकर भारत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र में विजन डॉक्यूमेंट बनाएंगे। लेकिन हुड्डा ने एक दिन बाद ही सारी कांग्रेस में जाने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से डीएस हुड्डा को लेकर अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।