महाराष्ट्र में सरकार गठन पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक खत्म, राज्यपाल के निमंत्रण पर चर्चा
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के गठन को लेकर अभी तक पेंच फंसा हुआ है
मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अड़े भाजपा और शिवसेना अपने-अपने फैसलों पर अड़िग हैं
इस बीच आज यानी रविवार को भाजपा आलाकमान ने अपने नेताओं की अहम बैठक बुलाई
नई दिल्ली।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के गठन को लेकर अभी तक पेंच फंसा हुआ है। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अड़े भाजपा और शिवसेना अपने-अपने फैसलों पर अड़िग हैं।
इस बीच आज यानी रविवार को भाजपा आलाकमान ने अपने नेताओं की अहम बैठक बुलाई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर हुई इस बैठक में सरकार गठन के लिए राज्यपाल के न्योते पर चर्चा हुई।
भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि शाम चार बजे एक बार फिर भाजपा की बैठक होगी।
वहीं, राज्य में जारी इस सियासी गतिरोध के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा से सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने की बात पूछी है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस. कोश्यारी ने शनिवार को भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और पूछा कि क्या वह इसकी इच्छुक और इसमें सक्षम है।
एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया कि राज्यपाल ने आज सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के निर्वाचित सदस्यों के नेता देवेंद्र फडणवीस से यह बताने को कहा कि क्या उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने की इच्छुक और उसमें सक्षम है।