26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, इस साल नहीं बढ़ाई जाएगी स्कूल फीस

महाराष्ट्र ( Maharashtra ) की उद्धव सरकार ने इस साल स्कूलों की फीस न बढ़ाने का फैसला लिया शिक्षा विभाग के अनुसार 2020-21 के लिए स्कूल शुल्क ( School Fees ) में कोई वृद्धि नहीं होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 9 May 2020, 6:02 PM IST

Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, इस साल नहीं बढ़ाई जाएगी स्कूल फीस

Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, इस साल नहीं बढ़ाई जाएगी स्कूल फीस

नई दिल्ली। देश में कोरोना प्रकोप ( Coronavirus ) के चलते लागू लॉकडाउन ( Lockdown ) के बीच महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra Goverment ) ने बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने इस साल स्कूलों की फीस न बढ़ाने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ( Maharashtra Education Department ) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए स्कूल शुल्क ( School Fees ) में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। शिक्षा विभाग ने यह भी लिखा कि अभिभावकों को शैक्षणिक वर्ष 2019-20 की शेष फीस लेने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा और न ही उन पर 2020-21 के लिए शुल्क जमा करने का दबावा बनाया जाएगा। इसके लिए उनको मासिक/तिमाही भुगतान विकल्प दिए जाए।श

विजग गैस लीक कांड के पीड़ितों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्लांट को बंद करने की मांग

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों को स्पष्ट आदेश दिया है कि वो कोरोना वायरस जैसे संकट में फीस न बढाएं। आपको बता दें कि इस मसले पर दिल्ली की अरंविद केजरीवाल सरकार ने भी अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। केजरीवाल सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को एक साथ तीन महीनें की फीस जमा करने को न कहें। ऐसे में स्कूल केवल एक माह की ट्यूशन फीस के अतिरिक्ति कोई अन्य शुल्क नहीं लेंगे। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने यह भी आदेश दिया है कि फीस जमा न करने पर किसी बच्चे को ऑनलाइन क्लास से न हटाया जाए।

सूरत में फिर फूटा प्रवासी मजदूरों का गुस्सा, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन

आपको बता दें कि देश मे सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में हैं। यहां अब तक 19 हजार 63 लोग कोरोना से पीड़ित बताए गए हैं। इनमें में से 3 हजार 470 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, यहां महामारी के चलते 731 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात मे सबसे ज्यादा मरीज हैं। यहां शनिवार सुबह तक कुल 7 हजार 402 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 हजार 872 उपचार के बाद ठीक हुए हैं, जबकि 449 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग