नई दिल्ली। केंद्र से नाराज चल रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( CM Mamata Banerjee ) गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वैक्सीन को लेकर एक सवाल पूछे जाने पर फिर फूट पड़ीं। उन्होंने केंद्र पर कोरोना वैक्सीन ( Corona vaccine ) के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि गुजरात साइज में छोटा है लेकिन उसे बंगाल से दोगुना वैक्सीन मिली।