नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में बेशक बीजेपी और पीडीपी के बीच गठबंधन खत्म हो चुका है, सरकार गिर चुकी है लेकिन राजनीतिक बयानबाजी थमने के बजाए हर रोज बढ़ती जा रही है। अब पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। मुफ्ती ने है कि अगर दिल्ली हस्तक्षेप करती है, हमारी पार्टी को तोड़ती है और सज्जाद लोन या किसी को भी मुख्यमंत्री बनाती है, तो इससे कश्मीरियों का भारतीय लोकतंत्र में विश्वास समाप्त हो जाएगा। दिल्ली द्वारा किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप को गंभीरता से लिया जाएगा।