20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / बेंगलुरु में जीतू पटवारी और सिंधिया समर्थकों के बीच झड़प, पुलिस ने पटवारी को हिरासत में लिया

बेंगलुरु में जीतू पटवारी और सिंधिया समर्थकों के बीच झड़प, पुलिस ने पटवारी को हिरासत में लिया

मध्य प्रदेश के मंत्री पटवारी की पुलिस से भी हुई कहासुनी बेंगलुरु में ठहरे बागी विधायकों से मिलने गए थे पटवारी 19 बागी विधायक बेंगलुरु में ठहरे हुए हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 12 Mar 2020, 4:56 PM IST

बेंगलुरु में जीतू पटवारी और सिंधिया समर्थकों के बीच झड़प, पुलिस ने पटवारी को हिरासत में लिया

बेंगलुरु में जीतू पटवारी और सिंधिया समर्थकों के बीच झड़प, पुलिस ने पटवारी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली। बड़ी खबर बेंगलुरु से आ रही है। बेंगलुरु में मध्य प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी और सिंधिया समर्थकों के बीच झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि जीतू पटवारी को सिंधिया समर्थकों से हाथपाई भी हुई है। जीतू पटवारी का आरोप है कि बेंगलुरु पुलिस ने भी उन्हें धक्का दिया है। जिसके बाद पुलिस से भी कहासुनी हुई। जीतू पटवारी ने इस घटना का वीडियो भी ट्वीट किया है।

बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही- पटवारी

जीतू पटवारी ने ट्वीट किया कि सत्ता को हथियाने के लिए बैंगलुर में बंधक विधायक से पिता को मिलने से रोकने का प्रयास भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है..। यह लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, हम इन्हें इनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे..।

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला, भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाया

बागी विधायकों से मिलने गए थे पटवारी

जीतू पटवारी बेंगलुरु में ठहरे बागी विधायकों से मिलने गए थे । जब वह विधायक मनोज चौधरी से मिलने होटल पहुंचे थे। उसी दौरान सिंधिया समर्थकों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। फिलहाल बेंगलुरु पुलिस ने जीतू पटवारी को हिरासत में ले लिया है।

संकट में कमलनाथ सरकार

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार संकट में है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 19 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। इसी सिलसिले में गुरुवार को सिंधिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात भी की। दिल्ली में मुलाकात के बाद सिंधिया भोपाल पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी मुख्यालय तक जगह-जगह सिंधिया के पोस्टर लगाए गए थे।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: भाजपा की दूसरी सूची जारी, 5 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान