कार्यक्रम में जुएल उरांव ने आदिवासियों को सफलता मूल मंत्र देते हुए शराब कारोबारी विजय माल्या की मिसाल पेश कर दी। मंत्री ने कहा कि विजय माल्या गड़बड़ियों में फंसने से पहले अपने बिजनेस को सफल बनाया था। इसलिए आपको उसकी उस सफलता से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब सब लोग विजय माल्या का गाली-गलौज करते है, लेकिन वास्तव में वह एक स्मार्ट व्यक्ति है। विजय माल्या ने सफलता पाने के लिए पहले बुद्धिजीवियों को अपने साथ जोड़ा, फिर बैंको और नेताओं को। उन्होंने कहा कि ऐसा स्मार्ट बनने से आपको भी कौन रोक सकता है? उरांव ने यहां तक कहा दिया कि आदिवासियों को किसने सिस्टम पर प्रभाव दिखााने से रोका है। किसने आपको कहा है कि आप बैंकों को प्रभावित मत करो?