दरअसल, पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने संगठन में बागियों के साथ सुलह के असफल प्रयास के बाद अब उनके पर कुतरने शुरू कर दिए हैं। महबूबा ने ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) ब्यासिर रेशी को बांडीपोर जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया। वहीं उनके स्थान पर बारामुला जिला इकाई के पीडीपी प्रभारी इरशाद रसूल कार को बांडीपोर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि अभी ब्यासिर रेशी की विधानपरिषद की सदस्यता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।