
वीके सिंह के निशाने पर कांग्रेस, आज प्रियंका बनीं महासचिव तो कल उनके बच्चे संभालेंगे कोई जिम्मेदारी
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की कमान मिलने के बाद से देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस के इस कदम को जहां सत्ताधारी दल भाजपा राहुल गांधी की असफलता का परिणाम बता रहा है, वहीं विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। वीके सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को महासचिव बना दिया है। कल उनके बच्चे को भी कोई जिम्मेदारी मिल जाएगी। आपको बता दें कि बता दें कि इसके पहले उन्होंने प्रियंका गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि प्रभाव पूर्वांचल में नहीं है।
चढ़ता जा रहा देश का सियासी पारा
दरअसल, प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद से देश का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों ने जहां कांग्रेस के इस कदम का स्वागत किया है, वहीं भाजपा ने इसको कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की विफलता का परिणाम बताया है। इस क्रम में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। वीके सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया है, कल उनके बच्चे भी पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेधारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि ये जनता तय करेगी कि देश का नेतृत्व किसके हाथों में होगा।
कांग्रेस को एक परिवार की चिंता
आपको बता दें हाल ही में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपे जाने में कुछ भी असामान्य नहीं है। क्योंकि कांग्रेस को एक परिवार की चिंता है।
Published on:
25 Jan 2019, 10:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.