बता दें कि भाजपा की अगुवाई वाले नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) में राज्य की विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) भी शामिल है। पूर्वोत्तर में 6 राज्यों में भाजपा और भाजपा शासित सरकार चल रही है। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा समेत 6 राज्यों में भाजपा की सरकार है। हाल ही में त्रिपुरा में वामपंथ के किले को फतह करते हुए भाजपा ने सरकार बनाई है।